फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों को फसल अवशेष न जलाने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
-फोटो 87 : कुलासी के किसानों का फसल अवशेष न जलाने पर शपथ दिलाते अधिकारी। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ एम पैक्स के कार्यक्षेत्र के गांव कुलासी में हरको फैड पंचकूला के तत्वावधान में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को फसल अवशेष न जलाने का संकल्प दिलाया। पैक्स प्रतिनिधि चांद सिंह ने मोबाइल बैंकिंग के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

हरको फैड द्वारा जिला झज्जर में नियुक्त शिक्षा अनुदेशक एसएन कौशिक ने बताया कि हरको फैड सहकारिता विभाग की सहकारी संस्थाओं की योजनाओं और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन में सहकारिता के माध्यम से किसानों में जागरूकता बढ़ाना तथा समृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरेंदर सिंह, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर व बहादुरगढ़ ने कहा कि सीएम पैक्स के गठन से युवा पीढ़ी के लिए स्वयं के रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। अतिथि वक्ता डॉ. कुसुम चौधरी ने किसानों से फसल चक्र अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और फसल अवशेष न जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें