फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव 2021 से सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनचेतना होगी जागृत : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जन-सहभागिता के सिद्धांत पर 12 से14 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। यह हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण साबित होगा। यह बात डीसी श्यामलाल पूनिया ने गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल व कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर सहित राज्य के सभी जिलों में गीता महोत्सव के आयोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. अमित अग्रवाल ने जन-सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि कोई भी पर्व तभी सफल हो सकता है जब जनता मन से जुड़े। इसलिए जिला स्तर पर जन-सहभागिता का होना बहुत जरूरी है।
वीसी के उपरांत डीसी पूनिया ने कहा कि जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। गीता जयंती के दौरान सभी कार्यक्रमों का आयोजन जन सहभागिता के सिद्वांत और पवित्र गीता की मर्यादा के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में 12 से 14 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें 6 कार्यक्रम, गीता सेमिनार, हवन एवं गीता पाठ, स्कूली छात्रों की पेंटिंग व अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, शोभा यात्रा, श्रीमद्भागवतगीता, महाभारत एवं भगवान श्रीकृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर 50 स्कूलों से 50-50 छात्रों द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी गीता श्लोकोच्चारण की स्कूलों में तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। छात्र 14 दिसंबर को सुबह 11.45 बजे ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर गीता पाठ करेंगे। वीसी के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ कुलदीप सैनी भी चंडीगढ़ में उपस्थित रहे। वहीं झज्जर में सीटीएम रेणुका नांदल, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, एचआरएलएम के डीपीएम योगेश पराशर व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें