-फोटो 54 : कार्यक्रम में शामिल बच्चे व सेंटर स्टाफ।
बहादुरगढ़। लाइनपार के विकास नगर स्थित मिश्री देवी रिहैबिलिटेशन सेंटर में दिव्यांग दिवस को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य रिंकू दहिया व चेयरपर्सन आशा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था की चेयरपर्सन आशा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने साबित कर दिया कि दिव्यांगजन सामान्य बच्चों के सामने चुनौतियां प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। रिंकू दहिया ने कहा कि दिव्यांग दिवस को मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना है। दिव्यांगता के बारे में जागरूकता लाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के आत्म सम्मान, कल्याण और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्वित करने, अशक्तजनों की अक्षमता के मुद्दों को लेकर समाज में लोगों की जागरूकता, समझ और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।