फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन वाले रास्ते पर बने फुटपाथ पर फैली गंदगी, लोग परेशान

Fri, 03 Jan 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : सांखोल गांव में सर्विस लाइन पर पड़ी गंदगी व भरा गंदा पानी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली ड्रेन पर बनाए गए रास्ते के फुटपाथ पर इन दिनों कहीं कब्जा है तो कहीं गंदगी का आलम है। सांखोल गांव के पास तो हालात बेहद खराब हैं। यहां पर ग्रामीणों ने फुटपाथ पर गोबर के उपले बनाए हैं। इससे राहगीरों को इस मार्ग से पैदल आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क पर चलते वक्त हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। शहरवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि ड्रेन वाले रास्ते पर बनाए गए फुटपाथ से अवैध कब्जे हटवाने के साथ-साथ गंदगी को भी साफ कराया जाए। शहरवासी विवेक कुमार, राजकुमार, बिजेंद्र, कृष्ण कुमार, देवेंद्र कौशिक ने कहा कि ड्रेन वाले रास्ते पर फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाया गया है, लेकिन इन दिनों फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा किया है।
वहीं सांखोल गांव में बने फुटपाथ पर ग्रामीणों ने गोबर के उपले बनाकर छोड़ दिए हैं। साथ ही यहां पर बनी सर्विस लाइन पर गंदगी का आलम है। गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं पावर हाउस चौक, विश्वकर्मा चौक के नजदीक सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा किया हुआ है। यहां पर हर समय भीड़भाड़ का माहौल रहता है। वाहन तेज गति से निकलते हैं तो हादसे की आशंका रहती है। शहरवासियों ने पावर हाउस चौक के नजदीक से सब्जी विक्रेताओं को फुटपाथ से हटाने की मांग की है। साथ ही सांखोल गांव के पास भी सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें