11jjrp02- जागरण में ज्योत प्रज्जवलित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत-आयोजक
झज्जर। पुराना बस स्टैंड रोड स्थित जाटव मोहल्ला में नवनिर्माण युवा जाटव सेवा समिति की तरफ से 12वां मां भगवती जागरण में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने को मिला। जागरण में बर्फ से निर्मित गुफा, आंबेडकर चौक, रंगोली से बने गणपति, जौ से तैयार जय माता दी, जय श्री श्याम आकर्षण का केंद्र रहे।
दरबार को कई प्रकार के सुगंधित फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भीमेश्वरी देवी बेरी से लाई गई अखंड ज्योत से हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने ज्योति प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आयोजन में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं मंच संचालन मनोज सोनी ने किया। कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौके पर भाजपा नेता भाई मनीष बंसल, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, राजकुमार कटारिया, सोमवती जाखड़, प्रवीण गर्ग, केशव सिंघल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
भजन गायकों ने बांध समां
आयोजन में आकाश शर्मा दिल्ली, प्रीति चौहान नरवाना, कुलदीप सिंह सहित स्थानीय भजन गायकों ने मां भगवती व देवी देवताओं के भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में तेरी जय हो गणेश..., श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., एक बार मां आ जाओ फिर आके चली जाना..., सब ते प्यारी मां हो से..., बिना रुक्ख की छा हो से..., हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा...भजनों से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।