फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के मुक्केबाजों ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत पदक

विज्ञापन
11jjrp06- इंटर कॉलेज मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ियों का झज्जर पहुंचने पर स
विज्ञापन
झज्जर। इंटर कॉलेज मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जिले के चार मुक्केबाजों ने पदक जीता। झज्जर के युवराज नांगल ने 55 किलोभार वर्ग और आकाश गुलिया ने 75 किलो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी भार वर्ग में गीतिगे सुहाग व सचिन दलाल ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता 9 से 11 नवंबर तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में हुई थी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल, सोमवती जाखड़, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कोच हितेश देशवाल का हौसला बढ़ाया और उम्मीद की कि जिला आने वाले एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में जरूर पदक प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें