फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देवांश ने इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी देवांश मुदगिल गोल्ड मेडल के साथ खुशी जताते हुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ल्ड एमेच्योर कराटे फेडरेशन द्वारा देहरादून में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के देवांश मुदगिल ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम देश में रोशन किया है।
विज्ञापन

धर्म विहार काॅलोनी निवासी खिलाड़ी देवांश मुदगिल जुनून कराटे एवं जिमनास्टिक एकेडमी में कोच दिकेश से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। देवांश ने 4 व 5 जनवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में हुई दो दिवसीय इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता है। देवांश ने अपनी जीत का श्रेय कोच दिकेश व परिजनों को देते हुए कहा कि वह भविष्य में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का काम करेगा। पदक विजेता का घर पहुंचने पर दुष्यंत मुदगिल, विक्रांत मुदगिल, वीरेन्द्र, नरेश छिकारा, मोनिका, मेघा, कृपा देवी, सुनीता छिकारा, उर्वशी, मधु बाला सहित खेल प्रेमियों ने स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें