12jjrp20- शहर के मैन बाजार में एक गली में चल रहा निर्माण कार्य। स्रोत-पाठक
झज्जर। जिले में ग्रैप-तीन की पाबंदियां लागू हैं। उसके बावजूद निजी व सरकारी निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी हैं। इस तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे और मुख्य मार्गों पर पौधों में सरेआम आग लगाई जा रही है। इससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।
जिले में ग्रैप-तीन की पाबंदी लागू है, लेकिन नगर परिषद के ठेकेदार सरेआम गलियों का निर्माण करने में लगे हैं। यही नहीं कॉलोनियों में मकानों का निर्माण कार्य भी जारी है। इससे धूल, मिट्टी उड़ रही है। अधिकारियों की तरफ से अब तक ठेकेदारों को काम रोकने के आदेश नहीं दिए गए हैं।
एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के निर्देशों के बाद भी शहर में निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई वार्डों में सीमेंट-रेत खुले में पड़े हैं और धूल उड़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शहरवासी प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार जांच तक नहीं कर रहे हैं।
12jjrp20- शहर के मैन बाजार में एक गली में चल रहा निर्माण कार्य। स्रोत-पाठक