फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उठान के चलते झज्जर अनाज मंडी में फसल लेकर आए किसानों के ट्रैक्टरों की नहीं हुई एंट्री

Thu, 13 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp17- झज्जर। अनाज मंडी के गेट पर लगा ताला, बाहर खड़े फसल से भरे ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में बुधवार को किसानों की तरफ से लाए गई बाजरे व धान की फसल की एंट्री नहीं हुई। बुधवार सुबह दोनों मुख्य गेटों पर ताले लगे रहे। इस कारण किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बाहर ही अपनी फसल को लेकर खड़े हुए नजर आए। वहीं, कुछ किसान मंडी पर ताला लगा होने के चलते अपनी फसल को लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन

वीरवार को अनाज मंडी में बाजरे व धान की आवक व खरीद की जाएगी। झज्जर अनाज मंडी में बुधवार को 15 हजार क्विंटल फसल का उठान किया गया। झज्जर मंडी पिछले कई दिनों से फसल से भरी हुई है। मंडी में किसानों की धान की फसल ज्यादा मात्रा में रखी हुई है। इस कारण मंडी में इधर-उधर जाने की जगह नहीं है।
बुधवार को मंडी से उठान का कार्य किए जाने के चलते किसानों की एंट्री नहीं की गई। वहीं, सुबह कुछ समय पश्चात गेट नंबर-एक का ताला खोल दिया दिया गया ताकि मंडी से उठान किए जाने वाले ट्रकों को बाहर भेजा जा सके, लेकिन मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों की एंट्री नहीं हुई।
विज्ञापन


झज्जर मंडी में बुधवार को फसल लेकर आने वाले किसानों पर रोक लगाई गई। किसी भी किसान को फसल लेकर मंडी में एंट्री नहीं करने दिया गया। मंडी में आई फसल का बुधवार को उठान किए जाने के चलते किसानों की एंट्री पर रोक लगाई थी। बुधवार को केवल झज्जर मंडी में किसानों की खरीदी हुई फसल का उठान किया गया।
- विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी झज्जर

12jjrp17- झज्जर। अनाज मंडी के गेट पर लगा ताला, बाहर खड़े फसल से भरे ट्रैक्टर। संवाद

12jjrp17- झज्जर। अनाज मंडी के गेट पर लगा ताला, बाहर खड़े फसल से भरे ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें