फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर को खिली धूप ने दी सर्दी से राहत

Sun, 21 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में धूप खिलने के बाद खेलते बच्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को क्षेत्र में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी जीरो रही। हालांकि जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कोहरा भी छट गया। दोपहर करीब दो बजे तक आसमान बादलों से ढका रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली। इससे लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि रविवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को भी कोहरा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जब लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो गहरा कोहरा छाया हुआ था। मौसम में ठंडक थी और शीतलहर चल रही थी। बारिश न होने के कारण इस बार शुष्क सर्दी पड़ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को दोपहर बाद जब धूप खिली तो शहर के पार्कों और स्टेडियम में खिलाड़ी खेलने पहुंचे। बाजारों में भी रौनक देखी गई। हवा में नमी का स्तर 58 से 95 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दिन दोपहर बाद तेज धूप खिलने की संभावना भी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 26 जनवरी को हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री पर रहेगा।




प्रदूषण हुआ कम

कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे बहादुरगढ़ वासियों को रविवार को इससे राहत मिली। पिछले तीन-चार दिनों से एक्यूआई 250 के आसपास बना हुआ था। इसे उतार-चढ़ाव भी लगातार हो रहा था। रविवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 206 पर ऑरेंज कलर में पहुंचा। हालांकि अभी यह खराब स्तर पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने के बाद इसमें और कमी आएगी। प्रदूषण पूरी तरह साफ होने में तीन-चार दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 53 : रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में धूप खिलने के बाद खेलते बच्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें