नगर में इस समय कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक पूरे जिले में डेंगू के 236 केस केस मिल चुके हैं। वैसे बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू के केस बहुत ज्यादा मिले हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इस बीमारी अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में डेंगू के 9 केस मिले ।
शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर छह और गांवों में तीन केस पाए गए। जिनमें 2 सांखोल व एक केस नयागांव का है। अब तक पूरे जिले में डेंगू के 236 मरीज मिल चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों घरों में पानी की टंकी, खुले में रखे कूलरों व अन्य स्थानों पर डेंगू का लार्वा बेहद कम मिल रहा है। कूलर तो लोगों ने चलाने ही बंद कर दिए हैं। ऐसे में अब देखने में आ रहा है कि मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व कार्यालय की छतों पर जिन लोगों ने पक्षियों के लिए पानी के बर्तन, पौधों के लिए गमले लगा रखे हैं उनमें कुछ ही जगहों पर लार्वा मिल रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को दूसरे-तीसरे दिन इनके पानी को बदल देना चाहिए।