फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 व 2 मार्ग की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग

Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 व सेक्टर-2 को जोड़ने वाले मार्ग पर काफी समय से कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इस समस्या के निदान को लेकर यहां के निवासियों ने विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया है मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आर्य समाज से जुड़े हरिओम दलाल समेत कई अन्य व्यक्तियों ने नगर परिषद चेयरपर्सन को पत्र लिखकर मांग की है कि सेक्टर-6 व सेक्टर-2 के बीच वाले मुख्य मार्ग (राज-राजेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर) पर पिछले काफी समय से अनेक स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग काफी खुला है और बाहरी व मुख्य रोड होने के कारण रात के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ कोई हादसा या दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट की जांच कराकर उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। सर्दी के इस मौसम में अब कोहरा भी पड़ेगा तो आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी भी न हो और उनका सफर भी सुगम बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें