फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे तक दुकानें खोलने की छूट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रात 10 बजे तक दुकानें खोलने की छूट की मांग
विज्ञापन

दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। कोरोना महामारी की मार झेल रहे दुकानदारों, रेहड़ी वाले, छोटे-मध्यम व्यापारियों ने प्रधान हरिप्रकाश गौतम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम एसडीएम बहादुरगढ़ भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरि प्रकाश गौतम, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री शिवम भारद्वाज व दुकानदारों ने कहा कि महामारी के दौर में दुकानदार व रेहड़ी वाले भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो सरकार को दुकानें पूरे समय खोलने की अनुमति देनी चाहिए। गौतम ने कहा कि एक तरफ सरकार ने शराब के ठेकों का समय रात्रि 10 बजे तक बढ़ा दिया है, राजनीतिक कार्यक्रम, सामाजिक कार्यक्रम, विवाह आदि के कार्यक्रम चारों तरफ हो रहे हैं। मगर दूसरी तरफ दुकानों को शाम 6 बजे बंद करने का आदेश लागू किया है। उन्होंने कहा कि यह छोटे, मध्यम दुकानदारों के साथ अन्याय है। इसलिए सरकार को बाजार रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान संदीप राठी निजामपुर, प्रमोद भारद्वाज, दिनेश चोटी वाले, सुनील राठी, मोहन कालोनिया, कमल रोहिल्ला, दलबीर राणा, सुंदर गौतम, सागर राठी व विजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें