स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ जवानों ने यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। इसमें समय लग रहा है ऐसे में बेहतर होगा कि लोग घर से 15 से 20 मिनट जल्दी निकलें और समय पर स्टेशन पहुंचे।
अब मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को घर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलना होगा। यात्रियों को अब घर से पहले के समय से 5 से 7 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। अधिक सुरक्षा उन स्टेशनों पर कड़ी की गई है। जो संवेदनशील हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उसी के तहत सीआईएसएफ ने मेटद्यो में भी यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। अब 15 अगस्त तक कड़ी चेकिंग जारी रहेगी। इसके चलते यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते वक्त ज्यादा समय लग सकता है। खासतौर से पीक ऑवर्स के दौरान भीड़भाड़ वाले स्टेशनों के एंट्री गेट्स पर लंबी लाइनें लग सकती है। बहादुरगढ़ में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई संदिग्ध सामान लेकर स्टेशन के अंदर प्रवेश न कर सकें। इस संबंध में डीएमआरसी एडवाइजरी जारी की है।
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर मंगलवार से सीआईएसएफ ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की कड़ी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह से पीक ऑवर्स में यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। स्टेशनों पर कतारें लग सकती हैं। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।