फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गैंगस्टर नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर दिल्ली-हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

Thu, 04 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर बुधवार सुबह दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप में दबिश दी। पुलिस ने रोहित के भाई मोहित को 315 बोर की लोडेड राइफल और दो कारतूस के साथ काबू किया है, जबकि रोहित हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

दिल्ली के द्वारका की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने बहादुरगढ़ के छारा गांव में गैंगस्टर नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख रोहित का भाई मोहित ने भागने लगा लेकिन उसे दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से 315 बोर की एक लोडेड राइफल और दो कारतूस बरामद हुए। हालांकि रोहित पुलिस के हाथ नहीं लगा। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि द्वारका की स्पेशल टास्क फोर्स और हरियाणा पुलिस ने छारा गांव में दबिश दी है।
14 जनवरी को छारा गांव के रोहित ने कुख्यात गैंगस्टर नंदू के कहने पर दिल्ली के मटियाला गांव में सुरेंद्र की हत्या की थी। सुरेंद्र गैंगस्टर मंजीत महाल का रिश्तेदार था। वह दिल्ली से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका था। गैंगवार के चलते ही सुरेंद्र की हत्या की गई थी। रोहित इस मामले में मुख्यारोपी है, जबकि उसके भाई सोहित को इसी मामले में 120-बी के तहत आरोपी बनाया गया था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब रोहित के भाई मोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू
गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। वह दिल्ली और हरियाणा में अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय है। गैंगस्टर नंदू और रोहित की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों को एक साथ गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और गैंगस्टर नंदू के कहने पर रोहित वारदातों को अंजाम देता रहा। उस पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या समेत आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल गैंगस्टर नंदू यूरोपियन देशों में रहकर गैंग चला रहा है और जेल में भी वह अन्य गैंगस्टरों को सुविधाएं उपलब्ध करवाता रहा है।
विज्ञापन

- फोटो 60 : छारा में रोहित बदमाश के घर पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें