फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 33 लाख से दूर होगा शहर का अंधेरा, जगमग होगी गलियां व सड़कें

Thu, 04 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों सड़कों व गलियों के अंधेरे को दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से तैयारी कर ली गई है। करीब 33 लाख रुपये की लागत से शहर की कई सड़कें, गलियां व कॉलोनियों के अलावा चौक-चौराहों को भी जगमग किया जाएगा। नगर परिषद प्रबंधन की ओर से बिजली के खंभों पर लगी एलईडी लाइट व बिजली के तार जो कि खराब हो गए हैं उनको बदलने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

शहर के बहादुरगढ़ रोड, बादली रोड व रेवाड़ी रोड तक के क्षेत्र व शहर के के दर्जनों चौक चौराहों पर नगर परिषद की ओर से अंधेरा खत्म करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर हो गया है नगर परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में अंधेरे को खत्म करने के लिए स्ट्रीट लाइटों का टेंडर ठेकेदार को दे दिया है। उन्होंने बताया कि लगातार आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद ने सभी एलईडी लाइटों की मरम्मत, खंभों की मरम्मत एलईडी लाइटों को बदलने का काम अगले सप्ताह में शुरू करवा दिया जाएगा।
जिससे शहर की गलियों, सड़कों, चौराहों पर अंधेरा नहीं रहेगा। वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर 75 हाई मास्क लाइट लगाने का प्रावधान भी नगर परिषद की ओर से कर दिया गया है। बीते दिनों नगर परिषद के सदन की बैठक में यह सभी प्रस्ताव चेयरमैन जिले सिंह सैनी व अन्य पार्षदों ने पारित किए थे, कि शहर में कई जगह पर अंधेरा है जिनसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन: शहर में स्ट्रीट लाइट को बदलने का काम किया जाएगा लेकिन फिलहाल 33 लाख का टेंडर मंगलवार को हुआ है और बहादुरगढ़ रेवाड़ी रोड, बादली रोड की स्ट्रीट लाइटों को अगले एक सप्ताह में बदलने का काम शुरू किया जाएगा।नगर परिषद आमजन के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

- मनदीप कुमार, एमई, नगर परिषद, झज्जर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें