फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: किरण को लेकर पूछे गए सवाल पर बचते नजर आए दीपेंद्र, अभय चौटाला पर लगाया BJP से मिलीभगत का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सांसद दीपेंद्र हुड्डा बेरी के खेल स्टेडियम में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे।सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों का धन्यवाद करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को बेरी के खेल स्टेडियम पहुंचे और चुनाव में जीत दिलाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामने और सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा द्वारा किरण चौधरी का समर्थन किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद बचते नजर आए।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है और लोग कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और मैं इसके अलावा आज ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। वह 36 बिरादरी के लोगों का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कम हुआ है। 5 सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती है और जो पांच सीटें कांग्रेस पार्टी हारी है। उन पांच सीटों पर भी कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हर लोकसभा सीट पर लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का काम किया है।

इनेलो पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के हरियाणा कांग्रेस को पिता-पुत्र की पार्टी वाले बयान पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता, लेकिन यह बात दोबारा से स्पष्ट हो गई है कि इनेलो पार्टी और अभय सिंह चौटाला बीजेपी की बी टीम है।

उन्होंने बीजेपी के साथ मिलीभगत करके कुरुक्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीताने के लिए काम किया। ये सारे देश ने देखा है और उससे उन्होंने भाजपा को एक सीट का फायदा पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


ये तो वो जानते हैं कि भाजपा के साथ मिलीभगत करके क्यों चल रहे हैं, लेकिन लोग इनकी राजनीति को नकारने का काम कर रहे हैं। बेरी पहुंचने पर लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कांग्रेस विधायक रघुवीर कादयान और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें