षण गर्मी से बचने के लिए छाता से अपना बचाव कर जाती हुई महिलाएं।
झज्जर। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से जिले में सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया। सुबह से ही 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं पूरा दिन चलती रही। इसके चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में कई बार बादलवाही भी छाई रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 19 से 21 जून के दौरान इलाके पर बादलवाही और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम गतिविधियों से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली से भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का सफाया और बढ़ते हुए तापमान पर लगाम लगेगी और आमजन को राहत मिलेगी।