फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- 10 साल बाद आया है मौका, 36 बिरादरी एकजुट होकर भाजपा को हराए

Tue, 10 Sep 2024 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सांसद ने कांग्रेस प्रत्याशियों विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, विधायक गीता भुक्कल का नामांकन कराया। सांसद ने कांग्रेस प्रत्याशियों विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, विधायक गीता भुक्कल का नामांकन कराया। 
विज्ञापन
संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को बेरी से मौजूदा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, झज्जर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल का नामांकन दाखिल कराया।

विज्ञापन


नामांकन दाखिल कराने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जंग का ऐलान हो गया है। जनता जिस दिन का 10 साल से इंतजार कर रही थी, वो दिन आ गया है। अब 36 बिरादरी एकजुट होकर भाजपा को हराए। 10 साल बाद ये मौका आया है और इसे चूकना नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में पूरे हरियाणा समेत झज्जर की भी दुर्गति कर दी है। हरियाणा के व्यापारियों को जेलों से और विदेशों के नंबरों से धमकी आ रही है। जो हरियाणा अच्छी कानून-व्यवस्था, रोजगार देने में, हर वर्ग का मान-सम्मान का प्रतीक था वो आज बेरोजगारी, महंगाई, अपराध दर, नशे की समस्या में नंबर एक बन गया।
विज्ञापन


इस सरकार ने 10 साल में कोई नया काम नहीं किया बल्कि हमारे द्वारा मंजूरशुदा काम भी अटका दिए। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार बाबा साहब का संविधान कुचलने वाली सरकार साबित हुई। बाबा साहब के संविधान पर आंच आई तो हमने एक कदम पीछे नहीं हटाया। 10 साल तक हमने तानाशाही ताकतों के आगे डटकर मुकाबला किया बड़े-बड़े झुक गये तो कई बिक गए।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सहित तीन ने कांग्रेस ज्वाइन की
भाजपा से 2019 में पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. राकेश कुमार ने पार्टी से त्याग पत्र देने के एक दिन बाद ही मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लघु सचिवालय के बाहर गाड़ी के ऊपर बुलाकर डॉ. राकेश व उनके कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर ज्वाइनिंग करवाई। इसके अलावा पूर्व में विस चुनाव लड़ रहे सचिन वाल्मीकि ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें