फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला आरक्षण बिल पर नरम व लोकसभा सीटें बढ़ाए जाने के सवाल पर आक्रामक दिखे दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 16 Apr 2026 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp03- झज्जर। पत्रकारों से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। केंद्र सरकार की तरफ से पेश होने वाले महिला आरक्षण बिल को लेकर रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रुख नरम तो लोकसभा की सीटें बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव पर वह कुछ आक्रामक नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल की नींव कांग्रेस शासनकाल में सोनिया गांधी ने रखी। उसी को आगे बढ़ाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। वह एक तरह से इस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते है क्योंकि यह कांग्रेस की ही देन है। अच्छा है महिलाओं को उनके हक का 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
इसके अलावा दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा की सीटें करीब साढ़े आठ सौ किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बात एक तरह से अभी-अभी आई है और इसे पढ़कर ही इस बारे में कुछ कहना ठीक होगा। वह यह जरूर कहना चाहेंगे कि कहीं न कहीं भाजपा की इसमें भी कोई राजनीति है।
विज्ञापन

इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार के मुखिया नायब सैनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय दो मुख्यमंत्री है। नायब सिंह सैनी केवल और केवल कहने वाले सीएम है लेकिन करने वाला हरियाणा का सीएम दिल्ली में बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें