27jjrp08- लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते डीसी स्वप्निल रवि
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को एशियन यूथ गेम्स 2025 में गांव माजरा (डी) के कांस्य पदक विजेता अरविंद सुपुत्र श्रीगोपाल को सम्मानित किया। इसके अलावा सत्र 2025-26 में राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। बहरीन में एशियन यूथ गेम्स 2025 आयोजित हुए थे।
अरविंद राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा डी के छात्र हैं जिन्होंने एशियन यूथ गेम्स 2025 में कांस्य पदक जीतकर जिले व गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उपायुक्त ने कहा कि सभी खिलाड़ी न केवल जिले की शान हैं बल्कि युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत भी हैं।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने का प्रमाण है। डीसी ने कहा कि खिलाड़ी पढ़ाई के साथ साथ आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी शुरू करें ताकि वे और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर डीईओ राजेश कुमार, सत्यदेव राठी, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) राजेशचंद्र, प्रेमचंद्र, कोच अनिल अहलावत, प्रवक्ता सोमबीर हुड्डा व रोहित सैनी मौजूद रहे। संवाद