फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना होगा : डॉ. राजश्री

विज्ञापन
13jjrp09-  बाल विवाह मुक्ति रथ के बारे में पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त क्राइम को जानकारी देते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्जर। शुक्रवार को बाल विवाह मुक्ति रथ सिकंदरपुर, उखलचना, दुलीना चौकी और झज्जर शहर में चलाया गया। पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह ने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। ग्रामीण क्षेत्रों में और कुछ कॉलोनियों में लोग अज्ञानता व गरीबी के चलते कम उम्र में अपने बच्चों की शादी कर देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि बच्चों की शादी बालिग होने पर ही करें। न तो हमें कम उम्र में बच्चों की शादी ही करनी चाहिए और न ही किसी भी बाल विवाह में शामिल होना चाहिए। हमें अपनी सोच बदलनी होगी और बेटियों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना होगा।
एमडीडी ऑफ इंडिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ चलाया गया। इसमें जिला समन्वयक मनोज कुमार, पैरा लीगल वॉलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मजीत छिल्लर, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें