13jjrp12- रेडक्रास भवन में आयोजित शिविर में उपकरणों को लेकर अपनी जानकारी उपलब्ध करवाते दिव्यां
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों की जांच-मापतौल के लिए विशेष शिविर का आयोजन रेडक्रॉस भवन में किया गया। यह शिविर 14 फरवरी को भी लगेगा। शिविर अरावली पावर कंपनी लिमिटेड झज्जर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम नई दिल्ली के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से लगाया जा रहा है। इसमें दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड व आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।