14jjrp14- झज्जर। पुलिस की मौजदगी में डीएपी वितरित करते हुए। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों को डीएपी और गेहूं का बीज वितरित किया गया। अनाज मंडी की 44 नंबर दुकान पर किसानों को पुलिस की मौजूदगी में डीएपी और इफ्को केंद्र से गेहूं का बीज वितरित किया गया। सोमवार को भी किसानों को डीएपी और गेहूं के बीज का वितरण किया गया था।
इस दौरान दुकान पर करीब 800 बैग डीएपी और इफ्को केंद्र पर करीब 100 बैग गेहूं का बीज बच गया था जिसको मंगलवार को किसानों को दिया गया। यूरिया लेने के लिए किसान सुबह से ही लाइनों में लगे रहे। शाम को डीएपी खत्म होने के बाद कुछ किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
इफ्को केंद्र पर मंगलवार को 400 बैग यूरिया पहुंचा है। यूरिया को मशीन में चढ़ाए जाने के बाद किसानों को वितरित किया जाएगा। शहर के कृषि व किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान पर करीब 1600 बैग गेहूं का बीज पहुंचा था जिसका वितरण किसानों काे किया जा चुका है। वहीं, हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर तीन से चार दिन के बाद गेहूं का बीज आने की संभावना है।
14jjrp14- झज्जर। पुलिस की मौजदगी में डीएपी वितरित करते हुए। संवाद