फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दाल-रोटी हुई सस्ती, आटे और कई दालों के दामों में आई कमी

Thu, 03 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : किरयाणा स्टोर पर रखा सामान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गेहूं, आटा और दालों के भावों में कमी आ गई है। इससे लोगों को राहत मिली है। लोगों का कहना है कि सरकार को महंगाई पर लगातार लगाम लगानी चाहिए ताकि आमजन आसानी से अपना जीवन यापन कर सके। हालांकि सब्जियों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। फुटकर में आटा 30 रुपये किलो में बिकने लगा है। जबकि दालों की अच्छी पैदावार ने इनके भावों में कमी ला दी है।
विज्ञापन

पूर्व में 140-150 रुपये किलो तक बिकने वाली अरहर की दाल के दाम घटकर 115-120 रुपये पर आ गए हैं। मूंग, उड़द, चना, मलका के दाम भी कम हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि आगे भी भाव कम रहने का अनुमान है। बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं, दाल-चावल के व्यापारी कृष्णा ने बताया कि गेहूं के के दाम घट गए हैं। गेहूं का भाव डेढ़ महीना पहले तक 3200 रुपये क्विंटल के स्तर पर था,जो अब 2500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
गेहूं की फसल इस बार अच्छी हुई है। इसके चलते दामों में आगे और गिरावट का अनुमान है। मसूर की दाल का भाव 71-72 रुपये किलो है। हरी उड़द का भाव 150 रुपये से कम होकर 115-116 रुपये किलो पहुंच गया है। मूंग धोया का भाव 102 रुपये किलो से घटकर 98 रुपये, हरी मूंग का भाव 90 रुपये से कम होकर 82 रुपये किलो हो गया है। चना दाल के दाम 73 रुपये से घटकर 70 रुपये किलो के स्तर पर आ गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार दालों के लिए मौसम अनुकूल रहा, जिससे देश में दाल की अच्छी पैदावार हुई है। रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक किरयाणा स्टोर के दुकानदार शंकर ने बताया कि फुटकर में आटा का भाव एक महीने पहले 32-33 रुपये किलो हो गया था। अब इसके भाव 30 रुपये किलो हो गया है। अरहर समेत सभी प्रकार की दालों के भाव कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें