फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहंदीपुर बालाजी के लिए साइकिल यात्रा रवाना

Sun, 24 Dec 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी के लिए साइकिल यात्रा रवाना होते हुए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर काठमंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रविवार को बालाजी धाम के लिए साइकिल यात्रा रवाना हो गई। प्रभु श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा वर्ष 2005 से लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

बालाजी सेवा सदन की ओर से पिछले कई वर्षों से इस साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह 18वां आयोजन है। इस यात्रा का मकसद समाज में शांति व भाईचारे को बनाए रखना है। रविवार को रेलवे रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आठ सदस्यीय भक्तों का जत्था बालाजी धाम के लिए रवाना हो गया। मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर वहां मंदिर में पताका अर्पित की जाएगी। मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुई साइकिल यात्रा में भगत रमेश महाराज, सतीश, जगत नारायण, अशोक, डॉ. मोनू, हिमांशू वर्मा, सुनील सैनी व आशीष वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें