21jjrp05बेरी।माजरा-दूबलधन गांव में श्यामजी व बाबा मोहनदास मंदिर में लगीं हुई श्रद्धालुओं की
बेरी। फाल्गुन मास की द्वादशी के दिन धार्मिक स्थल व दुर्वाषा ऋषि की तपोभूमि माजरा-दुबलधन गांव में वीरवार को श्यामजी व बाबा मोहनदास के विशाल मेले का आयोजन किया गया। बुधवार देर शाम से ही भक्तजनों का श्यामजी व मोहनदास के दर्शन करने का तांता लग गया। वीरवार के दिन विशाल मेले में भंडारे व हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इसमें भक्तजनों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
दो दिवसीय विशाल मेले के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेक मन्नतें मागी। माजरा दुबलधन में स्थित श्यामजी मंदिर महाभारत की याद दिलाता है। इस धर्म स्थल पर जुड़ाव महाभारत के युद्ध से है। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले में आए लोगों ने मिठाइयों व खिलौनों की खूब खरीददारी की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध : एसएचओ
बेरी थाना प्रभारी अमित ने बताया कि गांव माजरा-दूबलधन में लगाने वाले दो दिवसीय मेले में पुलिस के जवान जगह-जगह पर तैनात रहे। वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर श्रद्धालु पर नजर रखी गई व हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंदिर के बाहर भी पुलिस कर्मियों को तैनात रखा गया।
महिलाओं व बच्चों ने की खरीदारी
मेले के दौरान महिलाओं व बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की वहीं भक्तों ने साथ लगते तालाब से मिट्टी भी निकाली। वहीं नवविवाहित जोड़ों ने भी गठजोड़े की जात दी। दिल्ली से आई श्रद्धालु सरोज, ममता, मुस्कान आदि का कहना था कि श्यामजी व मोहनदास के दर्शन करने से ही हर इंसान की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जो मन्नतें मांगी जाती हैं वे सभी शीघ्र ही पूरी हो जाती हैं। कई भक्तजन तो नंगे पैर पैदल चलकर श्याम के दर्शन करते नजर आए तो कई पेट पलनिया चलकर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। भक्तजनों का कहना है कि खाटू श्याम से जो मन्नतें मांगी जाती हैं, वे पूरी हो जाती हैं।
21jjrp05बेरी।माजरा-दूबलधन गांव में श्यामजी व बाबा मोहनदास मंदिर में लगीं हुई श्रद्धालुओं की