21jjrp09 झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता के दौर
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में वीरवार को संस्कृत साहित्य परिषद के तत्वावधान में संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने किया। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. कुलदीप, शिव शंकर तथा कृष्ण कुमार ने किया। बीए तृतीय वर्ष की रीतू ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।