फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश काबू, अवैध हथियार बरामद

Thu, 09 Nov 2023 03:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

गुप्त सूचना पर सीआईए की पुलिस टीम ततपरता से मौका पहुंची। पुलिस पार्टी देखकर एक व्यक्ति संदेहजनक परिस्थितियों में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर पुलिस ने आपराधिक वारदातों के अति वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। डीएसपी बेरी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा एक मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश को काबू किया गया है। सीआईए की गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में अनेक आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। मोस्ट वांटेड आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कुया हैं।

विज्ञापन


सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर क्षेत्र से एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमरजीत के नेतृत्व में पुलिस की टीम झज्जर बहादुरगढ़ रोड के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाबोदा खुर्द निवासी एक व्यक्ति की हत्या के षड्यंत्र तथा वर्ष 2022 में सिविल हॉस्पिटल बहादुरगढ़ में पुलिस हिरासत में चेकअप कराने के लिए लाए गए एक बदमाश पर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एवं इनामी अति वांछित एक आरोपी अवैध हथियार लिए हुए राशलवाला चौक पर खड़ा है।

गुप्त सूचना पर सीआईए की पुलिस टीम ततपरता से मौका पहुंची। पुलिस पार्टी देखकर एक व्यक्ति संदेहजनक परिस्थितियों में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पता राकेश निवासी गांव डाबौदा खुर्द बतलाया। उन्होंने बताया कि आपराधिक गिरोह के पकड़े गए उपरोक्त बदमाश के खिलाफ झज्जर जिला में संगीन किस्म के अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिनमें  हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, अवैध हथियार रखने, पुलिस हिरासत में बदमाश पर जानलेवा हमला करने तथा पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने के मामले शामिल हैं। अनेक आपराधिक मामलों में अति वांछित उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज रोहतक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए उपरोक्त अति वांछित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। गिरफ्त में आए मोस्ट वांटेड आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत के झज्जर पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें