फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉपर का मटका, कांसी के बर्तन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दीवाली के लिए शहर का बर्तन और सराफा बाजार सज गया है। धनतेरस में बर्तन और सोना-चांदी खरीदना शुभ सगुन माना जाता है। बाजार में बर्तन की दुकानें सज गई हैं। बर्तनों में तांबा, पीतल, कांसा एवं स्टील की कई नई वेराइटियां भी बाजार में आई हैं। डिनर सेट से लेकर पूजा की थाली तक नई डिजाइन में आई है।
विज्ञापन

पहले सस्ता एवं रियायती दरों पर सिल्वर के बर्तन ले जाने वाले ग्राहक अब तांबा, पीतल व कांस्य को तरजीह देने लगे हैं। ग्राहकों की बदली पसंद के साथ ही दुकानों पर रखे जाने वाले बर्तनों की वेराइटीज में भी बदलाव आया है। सिल्वर के बर्तन इस बार कम हैं। अब सिल्वर की जगह तांबा, पीतल व कांसे के बर्तनों ने ले ली है। बाजार में आ रहे ग्राहक भी इन्हीं धातु के बने बर्तनों की खरीद में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि बाजार में मिट्टी, कांच, लोहा, एल्यूमीनियम, हार्ड एल्यूमीनियम, नॉनस्टिक के बर्तन भी उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी खरीद की स्थिति औसत है। पहली बार कॉपर स्टील, पीतल, कॉपर का मटका और कांसी के बर्तन बाजार में आए हैं। थाली, लोटा, चम्मच, कांटे, कढ़ाही, प्रेशर कुकर के साथ अन्य विविध प्रकार की नई व आकर्षक लुक में बर्तन आए हैं। ।
-सुधीर जैन, बर्तन व्यापारी

सराफा बाजार भी जगमग
त्योहार की पूरी तैयार की है। बाजार में रंग-बिरंगी गणेश-लक्ष्मी की चांदी की कई वैरायटी में मूर्तियां छाई हुई हैं। चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रहती है। दीवाली त्योहारी पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जगदीश एलावादी, आभूषण व्यापारी



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें