फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाया फंदा, शहर के सीताराम गेट में लटका मिला शव

Tue, 01 Aug 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के सीताराम गेट निवासी गिरिश यादव पुत्र सुभाष यादव ने रात को करीब दो बजे अपने मकान में ही फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के सीताराम गेट क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात करीब दो बजे जब परिजनों ने देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को सामान्य अस्पताल भेजा। जहां पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
जानकारी के अनुसार शहर के सीताराम गेट निवासी गिरिश यादव पुत्र सुभाष यादव ने रात को करीब दो बजे अपने मकान में ही फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। परिजनों का कहना है कि गिरिश शराब पीने का आदि था। उसकी छह साल की एक बेटी भी है। 

जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें