फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar News: 15 दिन से बंद पड़े मकान के ताले तोड़ तीन लाख के आभूषण व नकदी चोरी, अस्पताल में भर्ती था मालिक

Tue, 24 Jan 2023 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

ग्वालीसन गांव निवासी सूबेदार हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 15 दिन से बीमार होने के कारण झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरी हो गई।
विज्ञापन
झज्जर में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के ग्वालीसन गांव में करीब 15 दिन से बंद पड़े मकान में रविवार की रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार को पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। सोमवार देर शाम मकान मालिक ने घर आकर देखा तो मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ग्वालीसन गांव निवासी सूबेदार हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 15 दिन से बीमार होने के कारण झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर गए हुए थे। उनका कहना है कि रविवार की रात को चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की। पड़ोसियों ने सोमवार को जब उन्हें मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी तो वह घर पहुंचा और देर शाम पुलिस को मामले की सूचना दी गई। चोरों ने मकान में रखी संदूक, अलमारी व बेड में रखा सामान निकाल कर बिखेर रखा था और सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की हुई है। 
पुलिस ने मंगलवार सुबह मौका मुआयना कर जांच शुरू की। उसने बताया कि मकान से करीब 50 हजार रुपये की नगदी, सोने की दो तोले की चेन, सोने की दो अंगूठियां, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के सिक्के चोरी किए गए हैं। 
विज्ञापन


नकली आभूषण व कुछ चांदी के सिक्के छोड़ गए चोर 
चोर मकान में रखे महिलाओं के नकली आभषूण, चांदी के बर्तन व कुछ सिक्के वहीं पर छोड़ गए हैं। मकान मालिक का कहना है कि मकान में रखी करीब दस हजार रुपये की माला, करीब 40 हजार रुपये की नगदी सहित व सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
 
पुलिस ने मौका मुआयना कर मौके से सबूत जुटाए हैं। मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन

माइनर में गिरने से किसान की मौत 
खापड़वास गांव में सोमवार की रात के समय खेतों की सिंचाई करने के लिए जा रहे किसान की माइनर में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
 
जानकारी के अनुसार खापड़वास गांव निवासी 27 वर्षीय भगत सिंह सोमवार की देर शाम अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए खेत में जा रहा था। जब वह माइनर के पास से गुजर रहा था तो किसी तार में उलझ कर वह माइनर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने उसकी तलाश की तो माइनर में उसका शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। साल्हावास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को माइनर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा भी है। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। - जय भगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें