फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने की ससुर की हत्या: पहले बोला-आज मेरे हाथ से तुम्हारा खून होना लिखा है... फिर सिर में मार दी गोली

Wed, 29 Jan 2025 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

आरोपी दामाद मंगलवार रात ससुराल पहुंचा और घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौच करने लगा। ससुर ने ऐसा करने से रोका तो दामाद ने उनके सिर मे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को तुरंत पीजीआईएमएस रोहतक ले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी में एक दामाद ने अपने ससुर की सिर में गोलियां मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना मिलने पर मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस में होगा। 

पांच साल पहले हुई थी आरोपी की शादी

पुलिस को दी शिकायत में संदीप निवासी गांव मांडौठी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उनके बड़े भाई सज्जन सिंह की बेटी रिंकी की शादी मनेन्द्र पुत्र न्यादर वासी शुहरा जिला झज्जर के साथ करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी भतीजी रिंकी के साथ उसका पति मनेन्द्र छोटी-2 बातों पर क्लेश करता व मारपिटाई करके भगा देता था। कई बार मामले में परिवार ने पंचायती तौर पर रिंकी को उसके ससुराल भेज दिया था। 

एक साल से मायके में थी बेटी

अब करीब एक वर्ष से रिंकी उनके भाई सज्जन के घर मांडाैठी में रह रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे मनेन्द्र एक सफेद रंग की कार से घर के पास गली मे आया और तेज आवाज मे गाली गलौच व शोर शराबा करने लगा। शोर सुनकर संजय और वह बाहर गली में आए और संजय दामाद मनेन्द्र को समझाने लगा। 
विज्ञापन


इसी दौरान मनेन्द्र ने कहा कि आज तो मेरे हाथ से तुम्हारा खून होना लिखा है और अपने हाथ में लिए हथियार से संजय को सिर में गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। मनेन्द्र अपनी कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। परिजन सज्जन सिंह को पीजीआईएमएस ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक सज्जन सिंह के भाई संदीप की शिकायत पर आरोपी मनेंद्र, उसकी मां मूर्ति और बहन राजमुखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें