फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: गांव बुपनिया में बंधक बनाकर पुलिस कर्मियों से मारपीट, 10 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)

सार

ईआरवी झगड़े की सूचना पर गांव में पहुंची थी। पुलिस ने गांव के दो लोगों पर नामजद सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के बुपनियां गांव में हुए एक झगड़े की सूचना पर पहुंची ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉंस व्हीकल) टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। टीम में शामिल सिपाही दलजीत की शिकायत पर गांव के दो लोगों पर नामजद सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

ईआरवी पुलिस टीम को शनिवार रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम से बुपनियां गांव में कुछ लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम के सिपाही दलजीत और इंचार्ज राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता ज्योति  ने बताया कि उनके पड़ोस में कुछ किराएदार रहते हैं और बार-बार झगड़ा करते हैं।

 

रात के समय गाली गलौज करते हुए हुड़दंगबाजी करते हैं। इसी पर पुलिस ने लोकेश के मकान में रहने वाले किराएदारों को समझाने का प्रयास किया तो लोकेश ने पुलिस के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया है। आरोप है कि झगड़ा करते हुए लोकेश ने किराएदारों का ही पक्ष लिया और पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

लोकेश के साथ परिवार के अन्य सदस्यों में धीरज और 6 या 7 लड़के भी आए और पुलिस को बंधक बना लिया। सिपाही दलजीत ने बताया कि लोकेश ने उन्हें थप्पड़ मुक्के मारे। दोनों पुलिसकर्मियों को जबरदस्ती एक मकान के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया गया। देर रात पुलिस को छोड़ा गया।

 

इसके बाद पुलिस टीम बादली थाना पहुंची और सिपाही दलजीत ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूलाल के अनुसार, सिपाही दलजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें