फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ

Fri, 08 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिले के गांव पाटोदा में बुधवार देर रात चोरों ने मकान के जंगले को तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया और वहां अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और करीब चार लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह पता चलने पर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस द्वारा इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


नरेश पुत्र लक्ष्मण निवासी पाटोदा अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मकान के पीछे का जंगला तोड़कर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से गहना और नकदी को अपने साथ ले गए। इस दौरान उन्होंने मकान मालिक जिस कमरे में सौ रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जब वो उठे और दरवाजा खोला तब दरवाजा नहीं खुला, तब उन्होंने फोन कर दूसरे कमरे में सौ रहे अपने परिजनों को जगाया। जब उन्होंने दरवाजा  खोला, तब बाहर आकर देखा तो साथ के कमरे में रखी अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने का एक हार, सोने की एक चैन, नौ जोड़ी चांदी की पाजेब, 15 जोड़ी चांदी की चुटकी, सोने के कानों की बाली गायब थे। उन्होंने बताया कि बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-धर्मेन्द्र, कुलाना चौकी इंचार्ज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें