फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की चाकू मारकर हत्या

Tue, 29 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देर शाम रविवार को सुर्खपुर चौक पर कुछ लोगों ने चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाल सिंह निवासी पुजावा मोहल्ला सुर्खपुर चौक पर चाय की दुकान चलाता था।

रविवार देर शाम करीब नौ बजे लाल सिंह अपनी चाय की दुकान पर था तो कुछ लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। दुकान पर काम करने वाला लड़के जोनी ने इसकी सूचना उसके बेटे राजेंद्र को दी। राजेंद्र तुरंत दुकान पर पहुंचा तो उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।

घटना की सूचना राजेंद्र ने पुलिस को दी और पिता को नागरिक अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया। पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन घायल लाल सिंह ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में शहर चौकी इंचार्ज का कहना है कि उन्हें रविवार देर शाम करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पता लगा है कि कुछ लोगों ने लाल सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया और घायल की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें