फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: बदमाशों ने बैंक मैनेजर को भरे बाजार में पीटा, पिस्तौल दिखाकर मांगी रंगदारी और दी धमकी

Wed, 22 Mar 2023 09:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण पुलिस पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगी हैं। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ से भी बैंक मैनेजर से मारपीट और रंगदारी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के पुराना नजफगढ़ रोड बाजार में प्राइवेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक की पिटाई कर बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 50 हजार रुपये मांगे। इस महीने के पहले सप्ताह में भी बदमाश ने बैंक प्रबंधक से रंगदारी मांगी थी। बैंक मैनेजर ने रुपये नहीं दिए तो बदमाश ने पिटाई की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक से पहले भी पांच हजार रुपये रंगदारी वसूल चुका है आरोपी
आरोप है कि यह युवक बैंक प्रबंधक से पहले भी पांच हजार रुपये की वसूली कर चुका है। बैंक प्रबंधक ने शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। तरसेम कुमार पुत्र चांदराम शहर के लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनी जोहरी नगर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Dadri: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर खाप और किसानों संगठन एकजुट
विज्ञापन


पहले नहीं करवाई गई थी FIR
बहादुरगढ़ के यस बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह नयागांव में एचडीएफसी बैंक  की शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। तरसेम ने बताया कि इसी गांव का सुमित पुत्र बलवान सिंह अपराधी किस्म का लड़का है और उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। उसने रंगदारी के रूप में पांच हजार रुपये लिए थे। लफड़ेबाजी से बचने के लिए उन्होंने उस समय कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

होली से पहले दिया वारदात को अंजाम
इसी बात से परेशान होकर उन्होंने नयागांव से नौकरी छोड़कर यस बैंक बहादुरगढ़ में नौकरी कर ली। उन्होंने बताया कि होली से दो तीन दिन पहले सुमित यस बैंक में आया और धमकी देकर गया और 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद गत 19 मार्च की शाम करीब पौने पांच बजे वह मेन बाजार बहादुरगढ़ में किसी काम के लिए गए हुए थे। वह जैसे ही पुराना नजफगढ़ रोड की तरफ मुड़े तो सामने से सुमित अपनी गाड़ी से आया और सरेराह उनके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
पिस्तोल दिखाकर बोला कि 50 हजार रुपये दे नहीं तो जान से मार दूंगा। उन्होंने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो वह लोगों को आते देख गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। तरसेम बाद में इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी और सुमित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जरूरी कारवाई आरंभ कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें