फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 12 साल बाद पुत्रों ने पिता के हत्यारे को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Sat, 03 Feb 2024 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

थाना प्रभारी प्रकाश चंद व उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने भी मौके मुआयना किया। मृतक के शरीर पर फरसी व कुल्हाड़ी से लगी चोट के निशान है।
विज्ञापन
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र में 12 साल पहले हुई व्यक्ति की हत्या का बदला उसके पुत्रों ने आरोपी की हत्या कर लिया। 12 साल से मृतक के बेटे बदला लेने की ठाने हुए थे। जैसे ही उनको शनिवार को मौका लगा तो पिता की हत्या के आरोपी को फरसी और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मामला मातनहेल गांव का है, जहां शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति की फरसी और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया। मृतक का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल झज्जर में रविवार को कराया जाएगा।

गांव मातनहेल निवासी 40 वर्षीय मुकेश की शनिवार दोपहर को फरसी व कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मातनहेल में हुए दिल दहलाने वाली हत्या में सामने आया है कि 12 वर्ष पहले मृतक मुकेश ने आरोपियों के पिता हरिओम की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। इस कारण मुकेश को सजा भी हुई थी।
विज्ञापन


सजा पूरी करने के बाद वह डेढ़ साल से अपने घर में ही रहता था। वह अकसर घर से बाहर कम ही जाता था। मृतक जब भी घर से बाहर जाता तो किसी न किसी परिजन को साथ लेकर जाता था। शनिवार दोपहर जैसे ही वह घर से अकेला बाहर निकला तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और फरसी व कुल्हाड़ी से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर फोन किया। डायल 112 वाहन के पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने पुलिस के साथ मौका मुआयना कर घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें