फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के कुंड में डूबने से युवक की मौत

Wed, 03 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
सीवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बेरी के गांव एमपी माजरा में मंगलवार देर शाम को मंदिर के कुंड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। कुंड में डूबने के करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया और युवक को झज्जर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशने की कौशिक की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से युवक को कुंड से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गांव एमपी माजरा निवासी विपिन देर शाम को कबड्डी खेलकर गांव माजरा के कुंड मेें अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था और कुंड की ज्यादा गहराई होने के कारण विपिन कुंड में डूब गया और युवक के कुंड में डूबने की खबर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई और ग्रामीण घटनास्थल पर इकठ्ठे हो गए और युवक को कुंड से निकालने का प्रयास किया और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव एमपी माजरा में मंगलवार देर शाम को कुंड में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया हैं और बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलबीर सिंह बेरी थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें