हरियाणा के झज्जर में कुंजिया चौक पर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम का वजन 3 किलो 600 ग्राम मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हसनपुर निवासी नरेश और छोटुराम अफीम बेचने का काम करते हैं। वह दोनों बाइक पर हसनपुर से कुंजिया आएंगे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने कुंजिया चौक पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर में दो लोग बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकवाने का प्रयास किया तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनकी तलाशी ली तो बैग से पॉलीथिन निकले, जिसकी तलाशी लेने पर उनमें से अफीम मिली। उनका वजन करवाया गया तो वह 3 किलो 600 ग्राम मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।