फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: नहरी पटरी पर खून से लथपथ युवक का शव मिला, सिर में चोट के निशान, केस दर्ज, शिनाख्त नहीं हो सकी

Sat, 17 Feb 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले है। इससे लगता है कि मृतक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
थाना दुजाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र के गांव महराणा के पास नहर पटरी पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महराणा निवासी अमरदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि शनिवार सुबह वह अपने खेत में जा रहा था। जब वह नहर की पटरी पर पानी की डिग्गी के पास पहुंचा तो नहर की पटरी के साथ गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जो खून से लथपथा। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई कागज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अमरदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की कमीज पर प्रीमियम बाई यादव और पेंट पर यादव डीएच लिखा मिला है। मृतक की उम्र 45-50 साल के आसपास है। पुलिस को आशंका है कि यह व्यक्ति धारूहेड़ा का रहने वाला हो सकता है। दुजाना थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि सुबह शव होने की सूचना मिली थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें