फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: एंटी नारकोटिक सेल का मुख्य सिपाही दो लाख रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, केस से नाम निकालने की कही थी बात

Fri, 12 Jan 2024 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मुख्य सिपाही की गाड़ी से कैश भी बरामद किया गया है। केस से निकालने की एवज में आरोपी दो लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि यदि अन्य लोग भी शामिल होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग एक माह पहले अवैध रुप से पकड़ी गई शराब के मामले से नाम बाहर निकालने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस रोहतक की टीम  ने एंटी नारकोटिकस सैल बादली के मुख्य सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है।

विज्ञापन


इसके अलावा गाड़ी से कुछ अन्य कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ अन्य के भी शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

जासोरखेड़ी निवासी सोनू ने विजिलेंस कोशिकायत दी थी कि 8 दिसंबर 2023 को एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब के मामले में सुनील निवासी कंसाला (रोहतक) को पकड़ा था। इस मामले में आसौदा थाने में केस दर्ज हुआ था। पीड़ित ने बताया है कि इस मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल बादली के मुख्य सिपाही राकेश कुमार उसके भाई मोनू उर्फ मोलड को गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा था और उसको नोटिस भी दे रखा था।

इस मुकदमे में से निकालने के लिए राकेश कुमार ने दो लाख रुपये की मांग की थी। इसके अलावाशिकायतकर्ता को बोला गया कि इस केस में किसी दूसरे का नाम देना पडे़गा। इसके लिए केस में गिरफ्तारी के लिए एक व्यक्ति को पेश करना होगा और उसका जमानती भी पेश करना होगा। सूचना पाकर रेडिंग पार्टी तैयार की गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।

मुख्य सिपाही राकेश कुमार ने पीड़ित को अनाज मंडी में बुलाया। पीड़ित सोनू दो लाख रुपये लेकर अनाज मंडी गया, जहां पर मुख्य सिपाही उससे दो लाख रुपये लेने पहुंचा। सोनू ने राकेश को दो लाख रुपये दिए और विजिलेंस को इशारा किया। इशारा मिलने पर विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी राकेश कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विजिलेंस ने आरोपी राकेश की गाड़ी से कुछ अन्य कैश भी बरामद किया है। वहीं विजिलेंस को कुछ अन्य के शामिल होने की भी आशंका थी। विजिलेंस ने उसकेखिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विजिलेंस डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी मुख्य सिपाही राकेश कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यदि अन्य लोग भी शामिल होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें