हरियाणा के झज्जर में बीते दिनों तिरुपति गैस एजेंसी से बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि रणबीर निवासी कहाडी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है।
विज्ञापन
जुलाई 2024 को दो लड़के कमरे के अंदर आए, जिनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था। उनका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था। उन्होंने उसपर पिस्तौल तान दी थी। गल्ले से 128000 रुपये निकाल लिए। एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले गए।