फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: घर में अकेले रह रहे युवक ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ निगला

Sat, 09 Mar 2024 05:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के गांव कबलाना में एक युवक ने संदिग्ध परिस्तिथियो में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव कबलाना निवासी 31 वर्षीय कुलदीप  मजदूरी का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता और दो भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। कुलदीप घर में अकेला रहता था। उसकी एक बहन भी है, जो शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कबलाना गांव में कुलदीप नामक एक युवक ने जहरीला पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या की है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक की बहन लक्ष्मी के बयान पर धारा 174 की इतेफाकिया कार्रवाई की है। कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें