शहर के पकौड़ा चौक के पास तैनात एक होम गार्ड को रॉन्ग साइड से आ रहे एक रिक्शा को रोकना महंगा पड़ गया। गार्ड की बात से बौखलाए युवक ने पहले तो गार्ड के साथ गाली- गलौज की और विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गया। मामले को बढ़ता देख किसी ने पुलिस बुला दी और मामला थाने पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को होम गार्ड अमरजीत ने जब रांग साइड से आ रहे रिक्शा चालक को रोककर दूसरी तरफ से जाने के लिए कहा तो इसी बात से गुस्साए रिक्शा चालक ने नीचे उतरकर गार्ड का गिरेबां पकड़ लिया। जवान का आरोप है कि उसने उसके साथ गाली-गलौज की गई। इसका विरोध करने युवक हाथापाई करने लगा।
इस पर नाहरा-नाहरी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व अन्य अपने और साथियों को बुलाया और हाथापाई करने वाले युवक के खिलाफ होम गार्ड्स सिटी पुलिस स्टेशन भेज दिया। वहीं थाने पहुंचने पर युवक ने चालाकी दिखाई और थाने में होमगार्ड अमरजीत से माफी मांग ली।