फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चढे़ पुलिस के हत्थे

Sun, 23 Aug 2015 12:30 AM IST
झज्जर ब्युरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अपने साथी के साथ घर लौट रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने गांव दुजाना के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी भी इसी गांव के हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जो आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं, उनके नाम कंवल सिंह व पवन हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र की ही एक युवती ने बीती देर शाम दुजाना पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि वह बहादुरगढ़ की किसी फैक्ट्री में काम करती है। शुक्रवार को वह गांगटान निवासी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आ रही थी तो बीच रास्ते वह कुछ समय के लिए खेतों में रुके थे।

इसी दौरान वहीं पर खेतों में काम कर रहे कई युवक वहां पर आ गए। उन्होंने पहले तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की और बाद में सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने एक आरोपी की पहचान गांव दुजाना निवासी पवन के रूप में की थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में पहले तो पीड़िता का मेडिकल कराया और बाद में पुलिस ने गांव दुजाना में दबिश देकर वहां से आरोपी कंवल सिंह व पवन को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अन्य चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें