फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित विद्युत सबस्टेशन का उद्घाटन

Sun, 23 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनता को शनिवार के दिन पावर कारपोरेशन ने तोहफा दिया। बिजली की बढ़ती समस्या को देखते कारपोरेशन ने रमेड़ी स्थित नए सबस्टेशन से सप्लाई चालू कर दी। शनिवार को इस स्टेशन का उदघाटन सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने किया।
विज्ञापन


सबस्टेशन के चालू होने से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी। सबस्टेशन के उदघाटन पर अवसर पर विधायक ने कहा कि बिजली का बड़ी ईमानदारी से उपभोग करें।

अधिकारियों से कहा कि  उपभोक्ताओं की समस्याओं पर संजीदगी से पेश आएं। अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्टेशन को 171 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
विज्ञापन


इससे मेरापुर व रमेड़ी पंप कैनाल संचालित की जाएंगी। वहीं नलकूप, रमेड़ी, संगम  फीडर का एरिया शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर दिग्गज सिंह भदौरिया,  एसडीओ कुमार सौरभ, जेई निरंजन चौधरी, पौथिया जेई राजेश राम, एई आईटी सर्वेश्वर तिवारी, मीटर एई कैलाशचंद्र शाक्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें