झज्जर। सोने की ईंट के आरोपी को कोर्ट में पेश करते पुलिस कर्मी
- फोटो : bureau
झज्जर पुलिस ने सोने की नकली ईंट बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर में नकली सोने की ईंट का गोरखधंधा करने वाले इस गिरोह के एक मेंबर को पुलिस ने रविवार को झज्जर के बस स्टैंड से अरेस्ट कर इससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही बड़ा खुलास होगा। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य को भी अरेस्ट किया जायेगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजस्थान निवासी रोहतक के गांव मायना निवासी से सोने की ईंट तीन लाख रुपये में सौदा किया था। जिस समय व्यापारी ने उसे यह ईंट दिखाई वह असली सोने की थी।
रोहतक निवासी ने मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई जिस पर गुप्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को स्थानीय नए बस स्टैंड से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार नकली ईंट का व्यापार करने वाला यह गिरोह असली सोने का सैंपल दिखाते हैं, जबकि सप्लाई के समय ग्राहक को नकली ईंट देकर उसके साथ ठगी करते हैं। अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर उसे रिमांड पर लिया है। उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है। प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोने की ईंट उतर प्रदेश से बनकर आती है और जिसे अधिकतर राजस्थान व हरियाणा के मेवात में सप्लाई किया जाता है। 600 ग्राम इस सोने की ईंट की कीमत 1500 रुपये होती है। जिससे मार्केेट में गिरोह के सदस्यों द्वारा पचास हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक में बेच दिया जाता है।