फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के दबाव में व्यवसायी ने खाया जहर, मौत

Sat, 28 Nov 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज के जाल में उलझे अग्रवाल कालोनी के एक व्यवसायी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवीन फैक्ट्रियों से स्क्रैप खरीदने और बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी अंजू अपने बेटे व बेटी के साथ कई दिन से किसी रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गई थी।

नवीन घर में अकेला था। अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार देर रात को वह आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

उसके कहने पर पड़ोस के लोग दूसरे गेट से अंदर गए, तो घर में नवीन की लाश मिली। अंजू ने कहा है कि उसके पति का कई लोगों से पैसे का लेनदेन था।

उस पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। नवीन फाइनेसरों के जाल में लंबे समय से फंसा हुआ था। वह जितना निकलने का प्रयास कर रहा था उतना ही फंसता जा रहा था।
विज्ञापन


पड़ोसियों की मानें तो करीब छह-सात माह पहले ही आसपास के लागों ने एक फानेंसर से नवीन का समझौता भी करवाया था। नवीन ने अपने पास एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

इसमें कई लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने इसी आधार पर दिल्ली के नीरज गोयल, पवन, पोपी व अभिषेक समेत छह पुरुषों और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लाइन पार थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि कर्ज के जाल में फंसे शहर के एक मशहूर रेस्टोरेंट मालिक ने पिछले महीने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें