झज्जर के बेरी में पलड़ा मार्ग पर खेतों में मकान बना कर रहने अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई । मृतक का चेहरा क्षतिग्रस्त था। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे और सुराग जुटाए।मृतक की पहचान दुबलधन गांव निवासी 50 वर्षीय संजय पुत्र कवल के रूप में हुई है। संजय खेतों में बने मकान में अपने घर में ही अकेला रहता था।
मंगलवार को उसका शव लहूलुहान हालत में घर में ही मिला। संजय के शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान थे। किसी ने उस पर लाठी और डंडों से वार किए हैं। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के भाई शमशेर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चेहरा भी क्षतिग्रस्त था। संभवत: जानवरों ने नोचा हुआ था लेकिन सही पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।
डीएसपी ने किया मौका मुआयना
सूचना मिलने के बाद बेरी डीएसपी नरेश व बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए संजय के शव को पीजीआई रेफर कर दिया है।
कई वर्ष पहले पत्नी हो चुका है देहांत
संजय की पत्नी का कई वर्षों पहले देहांत हो चुका है। बेटी की शादीशुदा है, बेटा सांपला अखाड़े में कुश्ती की कोचिंग ले रहा है। इस लिए संजय अपने मकान में अकेला ही रहता था।
व्यक्ति के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का चिकित्सकों के बोर्ड से रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया कर शव परिजनों को सौंप दिया है। - जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।